{"_id":"5a01e6e24f1c1b65548bb9f5","slug":"51510074082-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों से हटवाई काली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों से हटवाई काली फिल्म
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
यातायात जागरूक अभियान चलाती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। यातायात माह में पुलिस ने सातवें दिन मंगलवार को काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई। इसके साथ ही चेकिंग में पुलिस ने 28 वाहनों के नियमों की अनदेखी करने पर चालान किए।
एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में आयोजित यातायात माह में पुलिस ने मंगलवार को शहर में अवैध तरीके से लगे हूटर और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी बचान सिंह शाक्य ने टीम के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर काफी फिल्म लगे छह वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। वाहनों में लगे अवैध तरीके के हूटर भी हटवाए।
यातायात पुलिस ने जनकल्याण पब्लिक स्कूल में 21 सौ स्कूली छात्र-छात्राओं को पैंफ्लेट आदि के माध्यम से सड़क संकेतों के बारे में बताया। पुलिस ने शहर के गोशाला, माया पैलेस चौराहा, हाथी गेट आदि जगहों पर चेकिंग कर 28 वाहनों के चालान काटे और दस हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला। एचसीपी सतीश चंद्र, सिपाही मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।