फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नामांकन प्रक्रिया के साथ सूची का इंतजार

नामांकन प्रक्रिया के साथ सूची का इंतजार

Sun, 05 Nov 2017 11:56 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के साथ सूची का इंतजार
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
एटा। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मगर राजनीतिक दलों ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हर दावेदार को पार्टियों की सूची का इंतजार है। अब तक सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। बसपा और कांग्रेस ने पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


सपा ने नौ निकाय सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि बसपा और कांग्रेस पांच-पांच सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। वहीं भाजपा को अब तक प्रदेश स्तर से सूची नहीं मिल सकी है। ऐसे में दावेदारों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को अलीगंज और जैथरा के प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी से पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव ने अलीगंज नगर पालिका में हुमेरा बेगम और जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए रतन प्रकाश गुप्ता को टिकट सौंपी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर, जहीर अहमद, ओमप्रकाश दलित, नेम सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर टिकट नहीं मिलने से निराश सुनील यादव अब पार्टी का साथ नहीं छोड़ेंगे। रविवार को सुनील यादव ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव से मुलाकात की। जहां महासचिव ने सुनील यादव को सपा के प्रत्याशी को लड़ाने का निर्देश दिया।

सुनील यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश को मानकर चुनाव मैदान में नहीं उतरने का एलान किया। इस मौके पर एमएलसी जसवंत सिंह, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, शशांक यादव, अनिल प्रधान, बिजेंद्र सिंह यादव, भूपेंद्र सोलंकी मौजूद रहे। दरअसल, सपा से शराफत हुसैन काले की पत्नी नूरी अदीबा हुसैन को टिकट मिलने के बाद सुनील यादव ने पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव में उतरने का एलान किया था।


सपा प्रत्याशी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

सपा प्रत्याशी नूरी अदीबा हुसैन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सुबोध यादव और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर जुलकर प्रत्याशी को जिताने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed