{"_id":"59f756f94f1c1bee688b83fa","slug":"51509381881-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभाग जीएसटी पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभाग जीएसटी पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
gst
कासगंज। जनपद के समस्त विभागीय आहरण वितरण अधिकारियों को जीएसटी के नवीनतम नियमों की विस्तार से जानकारी देने के लिए कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम न्यायिक मनीष कुमार नाहर ने की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभाग का जीएसटी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।
कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर आरके तिवारी ने कहा कि सभी विभागों का जीएसटी पोर्टल डब्लू डब्लू डब्लू डॉट जीएसटी डॉट जीओवी डॉट इन में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। सरकारी विभाग में कोई भी सामान क्रय करने पर उस फर्म का जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर ऑनलाइन प्रक्रिया से जरूर सत्यापित करा लें। 20 लाख रुपये कम टर्नओवर वाले विभाग स्वैच्छिक आधार पर रजिस्ट्रेशन करा लें।
कोई भी दिक्कत या समस्या होने पर वाणिज्य कर कार्यालय में से संपर्क जरूर कर लें। किसी भी अधिकारी,कर्मचारी को जीएसटी से संबंधित कोई भी शंका अथवा जिज्ञासा हो तो डिप्टी कमिश्नर आरके तिवारी, एमके शुक्ला, मनोज कुमार से संपर्क कर सकते हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी संदीप कुमार, डीएसओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीआईओएस, जिला आबकारी अधिकारी, विकलांग कल्याण, डूडा, सिंचाई, निर्वाचन सहित सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारी एवं ईओ मौजूद रहे।