{"_id":"59aee01c4f1c1b06088b4763","slug":"51504632860-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के तीन युवक दो बहनों को अगवा कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के तीन युवक दो बहनों को अगवा कर ले गए
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कार हाईजैक करना
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
ढोलना के एक गांव की चचेरी-तहेरी बहनों को जम्मू कश्मीर के तीन युवक अगवा कर ले गए। दो बहनों के अगवा होने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गंगा निचली नहर को पक्का करने का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। इस नहर को पक्का करने वाली कंपनी में जम्मू कश्मीर के तीन युवक भी मशीन पर कार्य कर रहे थे। समीपवर्ती गांव में ही परचूनी की दुकान पर सामान लेने के लिए आना जाना शुरू हो जाने से दुकानदार की पुत्री एवं उसके भाई की पुत्री से युवकों की जान पहचान हो गई। युवकों ने मोबाइल के माध्यम से दोनों बहनों को शौच के बहाने से बुला लिया। इसके बाद वे उनको अगवा कर ले गए। जब काफी देर तक दोनो बहनें वापस नहीं लौटी तो परिवारीजनों को चिंता हुई। बहनों की तलाश शुरू की गई। इसी बीच दोनों बहनों के जम्मू कश्मीर के युवकों के साथ जाने की जानकारी मिली। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। एक आरोपी युवक सुशील पुत्र लेखराज निवासी चंदाना नेगेेसनी किश्तबाड़ा जम्मू कश्मीर को नामजद कर दो अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों को कंपनी ने काम से हटा दिया था। गांव में आने जाने के कारण उनकी दोनों बहनों से जान पहचान हो गई। वे बहनों से मोबाइल पर भी बातचीत करते रहते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी बरामदगी के प्रयास कर रही है। जल्द ही दोनों बहनों की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।