{"_id":"59aaf4f24f1c1be6278b4ed3","slug":"51504376050-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ सहित पांच का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ सहित पांच का वेतन रोका
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
office
विज्ञापन
मैनपुरी। एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक से अनुपस्थित ईओ नगर पालिका, सहकारिता, मंडी, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों का डीएम यशवंत राव ने वेतन रोक दिया है। सभी विभागों से उनकी संपत्ति पर कब्जा और अतिक्रमण नहीं होने की रिपोर्ट मांगी है।
समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा भू-माफिया से संबंधित हर शिकायत को एंटी भू-माफिया पोर्टल पर दर्ज किया जाए। जितने भी हाईकोर्ट, दीवानी, तहसील में मुकदमे चल रहे हैं, किस कोर्ट में चल रहे हैं, तथा किस स्तर पर लम्बित हैं, कब से चल रहे हैं, मुकदमा का नम्बर सहित विवरण उपलब्ध कराया जाए।
भोगांव नगर पंचायत में नजूल की जमीनों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। न्यायालय में विचाराधीन मामलों में डीजीसी सिविल रुचि नहीं ले रहे हैं। जगत नगर में 30 में से 18 कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। ईओ ज्योति खुड़िया द्वारा लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
एसडीएम किशनी ने कृषि भूमि से कब्जा हटवाया है। डीएम ने कहा जिस दिनांक को कब्जा हटवाया है, उस दिनांक को अंकित कराते हुए कब्जा हटाने वाले लेखपाल के हस्ताक्षर सहित स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराकर उसकी कापी डीएलआरसी तथा एसडीएम को उपलब्ध कराई जाए।
करहल में कब्जादारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखायी गई है। बीएसए की लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीराम, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी भोगांव संदीप कुमार, सदर अमित कुमार, किशनी रामचंद्र यादव आदि रहे।