{"_id":"59a6ceb74f1c1b46738b47a3","slug":"51504104119-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 करोड़ की लागत से बनी सड़क के डीएम ने लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 करोड़ की लागत से बनी सड़क के डीएम ने लिए नमूने
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। निर्माण के चंद माह बाद ही उखड़ चुके बलदेव-सादाबाद मार्ग का डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क निर्माण में उपयोग की गई सामग्री के नमूने भी लिए गए। निर्माण में अनियमितता की शिकायत शासन तक पहुंच चुकी है।
लोकनिर्माण विभाग केनिर्माण खंड की ओर से मथुरा से बलदेव होते हुए सादाबाद तक जाने वाले सड़क का निर्माण कराया गया है। इस सड़क निर्माण पर करीब 17 करोड़ की लागत आई है। यह निर्माण कार्य कुछ माह पहले ही पूरा हुआ है। इसके बावजूद अधिकांश सड़क टूट गई है। यह स्थित महावन से बलदेव के बीच में अधिकांश स्थानों पर है। सड़क निर्माण में व्यापक स्तर पर की गई अनियमितता को संबंधित अभियंता अब तक दबाने की कोशिश में जुटे हुए थे। ठेकेदार से मिलीभगत के चलते उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई भी अमल में नहीं लाई गई।
इसकी शिकायत शासन तक पहुंचने के बाद डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर सड़क का जायजा लिया। सड़क की मरम्मत का कार्य देखा और इसमें उपयोग की गई निर्माण सामग्री के नमूने भी एकत्रित किए, इससे उन्हें जांच के लिए भेजा जा सके। तदोपरांत महावन तहसील का निरीक्षण किया। संपूर्ण समाधान दिवस व अन्य शिकायतों के रजिस्टर देखे। निस्तारण शिकायतों में शिकायतकर्ताओं से भी बातचीत की। इस दौरान एसडीएम महावन गरिमा सिंह भी मौजूद रहीं।