फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवि: आठ कालेजों पर 10 से ज्यादा बकाया

विवि: आठ कालेजों पर 10 से ज्यादा बकाया

Mon, 07 Aug 2017 09:27 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
विवि: आठ कालेजों पर 10 से ज्यादा बकाया
agra university - फोटो : agra university
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने फीस न जमा करने वाले 32 कालेजों की सूची जारी की है। आठ कालेजों पर दस-दस लाख रुपये से अधिक का बकाया है। जिन कालेजों की फीस ज्यादा बकाया है, उनमें छात्र-छात्राओं की संख्या भी अधिक है। माना जा रहा है कि सूची जारी करने से संबंधित कालेजों पर विद्यार्थियाें का दबाव बढ़ेगा। फीस न मिलने के कारण विश्वविद्यालय ने कालेजों के परिणाम रोक रखे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सूची के अनुसार श्री एसएस मेमोरियल डिग्री कालेज, मानिकपुर, हाथरस पर 17,94,780 रुपये, चौधरी माधव सिंह स्मारक महाविद्यालय, अवधनगर (किशनी) पर 17,73,190 रुपये, श्री शिवराज सिंह महाविद्यालय, किशनी (मैनपुरी) पर 10,53,300 रुपये, चौधर बलवंत सिंह महाविद्यालय, फिरोजाबाद पर 10,50,020 रुपये, चौधरी गुलाब सिंह महाविद्यालय, मानिकपुर (सादाबाद) पर 15,63,610 रुपये, श्री गोवर्धन महाविद्यालय, पुष्पानगर, किशनी (मैनपुरी) पर 11,62,440 रुपये, श्री जेएसएसएस महाविद्यालय, श्यामनगर, रानीपुर (मैनपुरी) पर 12,63,060 रुपये, एसजीआर डिग्री कालेज, नगला मंसाराम, मानिकपुर हाथरस पर 11,99,030 रुपये फीस के बकाया हैं।
विज्ञापन

कुछ कालेजों में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण 1400 और 1600 से भी अधिक है। विश्वविद्यालय ने 32 कालेजों की सूची जारी की है, इसमें सबसे कम 36 विद्यार्थी एसएस ग्रुप ऑफ एजूकेशन इंस्टीट्यूट, असरगड़ी (मैनपुरी) के हैं। इसका बकाया सबसे कम 52,920 रुपये है। सभी का परीक्षा परिणाम रुका हुआ है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि कालेजों को कई बार मौका देने के बाद सूची जारी की गई है। परिणाम रोके जाने के चलते छात्र-छात्राओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed