{"_id":"5980c4ab4f1c1b66728b461d","slug":"51501611179-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्कर की पत्नी 11 लाख की नकदी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग तस्कर की पत्नी 11 लाख की नकदी समेत गिरफ्तार
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पुलिस ने नवनीत नगर में सोमवार की रात ड्रग्स के धंधेबाज जावेद के घर छापेमारी की। घर से 11 लाख रुपये की नकदी, भारी मात्रा में गांजा, 26 मोबाइल बरामद होने का दावा है। पुलिस ने जावेद की पत्नी को भी धर दबोचा। जबकि धंधेबाज और उसका बेटा भाग निकला।
विज्ञापन
कृष्णानगर के नवनीत नगर में मादक पदार्थों की सप्लाई की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात छापा मारा। पुलिस को देखते ही जावेद और उसका बेटा सद्दाम भाग निकले। पुलिस ने उसकी पत्नी नसीमा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने जावेद और उसका मादक पदार्थों की तस्करी में काफी दिनों से संलिप्त है। 14 अप्रैल 2017 को भी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने के आरोप में जावेद को गिरफ्तार किया था। दो माह बाद जून में वह जेल से रिहा हुआ था।
घर से ऑन डिमांड बेचता था मादक पदार्थ सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि दिल्ली एवं हरियाणा के पलवल, होडल से मादक पदार्थों की बड़ी खेप लाकर जावेद मांग पर मथुरा समेत आसपास के जनपद हाथरस, अलीगढ़ एवं भरतपुर में सप्लाई भी करता था। इसमें गांजा, चरस एवं अफीम हुआ करती थी। फरार तस्कर पर एक दर्जन मामले विभिन्न थानों मेें दर्ज हैं।
विज्ञापन
ढाबों पर नशा बेचने वाले पिता-पुत्र दबोचे
हाईवे के होटल, ढाबा एवं रेस्टारेंटों पर मादक पदार्थ बेचने वाले बल्लभकुंज निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू एवं मोहित अग्रवाल को हाईवे पुलिस ने पुष्पांजलि उपवन से पकड़ा है। 950 ग्राम अफीम एवं 850 ग्राम डोडा पाउडर बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि पिता साल 2000 से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। इसमें पुत्र भी शामिल हो गया। पिता कई बार जेल भी जा चुका है। पिता-पुत्र से बरामद मादक पदार्थ की कीमत सवा लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन