{"_id":"596667e04f1c1be97f8b4771","slug":"51499883488-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी से टकराया सांड, ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी से टकराया सांड, ट्रेनें प्रभावित
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर दाउदखां के निकट भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गया। इसके चलते यह ट्रेन बीच रेलट्रैक पर खड़ी हो गई। रेल चालक ने सांड़ के मांस के टुकड़ों को इंजन से निकालकर ट्रेन को चलाया। इस दौरान हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य 12 ट्रेनें प्रभावित रहीं।
नई दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर जाने वाली 12824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस बुधवार सायं 6.45 बजे करीब अलीगढ़-दाउदखां की बीच पहुंची तभी अचानक एक सांड़ रेलट्रैक पर आ गया। रेल चालक ने हार्न बजाकर सांड़ को रेलट्रैक से हटाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं हटा। इस बीच तेजगति से जा रही राजधानी एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गया तथा उसके चिथड़े उड़ गये।
रेल इंजन में सांड़ के लोथडे़ फंसने से ट्रेन रुक गयी। ट्रेन चालक ने तत्काल घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। साथ ही इंजन में फंसे मांस के लोथड़ों को निकालाया गया। इसके करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पीछे ही आ रही नईदिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।