{"_id":"5963d7b54f1c1b4d228b4606","slug":"51499715509-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-सीकरी के बीच उड़ान न भर पाया हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-सीकरी के बीच उड़ान न भर पाया हेलीकॉप्टर
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। गोवर्धन परिक्रमा के दौरान प्रदेश सरकार ने पवन हंस के साथ मिलकर हेलीकाप्टर सेवा शुरू कर दी, लेकिन आगरा और फतेहपुर सीकरी के बीच हेली सेवा डेढ़ साल में भी शुरू नहीं हो पाई। अखिलेश सरकार के दौरान सीकरी और ताज को हेली सेवा से जोड़ने का प्रस्ताव आया था, लेकिन यह परवान नहीं चढ़ पाया। एविएशन कंपनी इस पर प्रजेंटेशन भी दे चुकी थी।
साल 2015 में आगरा और फतेहपुर सीकरी के बीच हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने का प्रस्ताव पर्यटन सलाहकार समिति ने पर्यटन विभाग के सामने रखा। विदेशी पर्यटकों को अलग तरह का रोमांच और कम समय में सीकरी का दीदार कराने के लिए जिला प्रशासन ने इस योजना को आगे भी बढ़ाया, लेकिन प्रदेश सरकार का रुख सकारात्मक न होने से आगरा सीकरी के बीच उड़ान शुरू न हो सकी। इससे पहले ही गोवर्धन में प्रदेश सरकार की पर्यटन मंत्री ने हेली सेवा शुरू करा दी।
हेलीकाप्टर से होना था आगरा दर्शन
मिनी नवरत्न कंपनी पवन हंस को आगरा दर्शन योजना के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसमें गोवर्धन की तरह ही आगरा के सभी स्मारकों का हवाई निरीक्षण कराया जाना प्रस्तावित था। करीब 20 मिनट की इस उड़ान में स्मारकों के साथ पर्यटक शहर को भी ऊंचाई से देख सकते थे। आगरा-सीकरी के साथ आगरा दर्शन भी प्रस्ताव में शामिल था। महाराष्ट्र की एविएशन कंपनी इंद्रा एयर इस बारे में प्रजेंटेशन भी दे चुकी थी।
विज्ञापन
‘ताजमहल के दीदार के लिए 7 लाख विदेशी सैलानी आते हैं। ताजमहल के बाद सीकरी तक ट्रैफिक जाम से समय ज्यादा लगता है, ऐसे में ताज और सीकरी के बीच हेली सेवा कारगर साबित हो सकती है’
राजीव सक्सेना
महासचिव, टूरिज्म गिल्ड