{"_id":"595fa5f54f1c1b43728b4620","slug":"51499440629-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमआई में नेट की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमआई में नेट की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी
Updated Sat, 08 Jul 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
agra university
- फोटो : agra university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में कुछ अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं। छात्र-छात्राआें को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ही सुविधा दी जाएगी।
केएमआई के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि नेट के नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ संस्थान के सभी इच्छुक विद्यार्थी ले सकेंगे। गत सत्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 300 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण था। नए सत्र में संख्या बढ़ने की संभावना है। संस्थान का रंग-रोगन भी कराया गया है। सत्र 2017-18 में नेट पर आधारित पाठ्यक्रम और च्वाइस्ड बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के आधार पर अध्यापन किया जाएगा। कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गोष्ठियां प्रस्तावित हैं।
संस्थान में छात्रों को शोध पत्र लेखन के लिए प्रेरित किया जाएगा। रोजगार के संबंध में भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। केएमआई के हिंदी, संस्कृत और भाषा विज्ञान विभाग में एमए, एमफिल पाठ्यक्रम संचालित हैं। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में एमएमसी, पीजीडीएमपी, विदेशी भाषा विभाग में फ्रेंच, रशियन और जर्मन भाषा में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स संचालित है। संस्थान का उद्घाटन वर्ष 1956 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने किया था।