{"_id":"595d288c4f1c1b55038b471a","slug":"51499277452-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप स्वामियों ने नहीं ली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप स्वामियों ने नहीं ली आपूर्ति
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तेल पड़वाते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उप्र पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की अपील पर बुधवार को जिले भर के पेट्रोल पंप स्वामियों ने कंपनी की आपूर्ति नहीं ली न ही कोई ऑर्डर ही दिया। प्रदेश भर में चल रही कार्रवाई के विरोध में पेट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल की अपील की थी।
दो माह पूर्व लखनऊ में एसटीएफ की कार्रवाई में बड़े पैमाने पर पेट्रोल पंपों पर तेल चोरी पकड़ी गई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर छापामार कार्रवाई की गई उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप स्वामियों ने हड़ताल का ऐलान किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार बैकफुट पर आ गई थी। हालांकि इस पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। इस पर अब पेट्रोलपंप स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की।
इसके विरोध में उप्र पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल की अपील की थी। इसके तहत बुधवार को जिले के अधिकांश पेट्रोलपंप स्वामियों ने कंपनी से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति नहीं ली। यही नहीं आगे के दिन के लिए कोई आर्डर भी नहीं दिया। हालांकि राहत की बात यह रही पर्याप्त स्टाक होने के कारण किसी भी पेट्रोल पंप स्वामी ने आम आदमी को पेट्रोल और डीजल देना बंद नहीं किया। इसके चलते हड़ताल का असर आम जनता पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह कहना है कि प्रदेश नेतृत्व की अपील पर बुधवार को अधिकांश पेट्रोल पंप स्वामियों ने कंपनी की आपूर्ति नहीं ली है। 12 जुलाई को पेट्रोलपंपों की हड़ताल प्रस्तावित है।