फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिकायती पत्र लंबित, पीड़ित काट रहे चक्कर

शिकायती पत्र लंबित, पीड़ित काट रहे चक्कर

Wed, 05 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
शिकायती पत्र लंबित, पीड़ित काट रहे चक्कर
मैनपुरी। समाधान दिवसों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। पीड़ितों के शिकायती पत्र निस्तारण के लिए कार्यालयों में लंबित हैं। पीड़ित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियाें को डीएम चेतावनी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन


आम आदमी की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए शासन ने वरीयता के आधार पर तहसील और थाना समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतों का शीघ्र समाधान कराने की योजना बनाई जिसके तहत शिकायतों का मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से समाधान कराया जाता है। निस्तारण नहीं हो पाने वाली समस्याओं का समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए जाते हैं। जिसके बाद भी कर्मचारी और अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं। लंबित शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सीएमओ, सीएमएस, बीएसए, डीआईओएस, डीएसओ, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी को चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन


समाधान दिवस की लंबित शिकायतें
विभाग संख्या
राजस्व 67
पुलिस 28
विद्युत 23
तहसील 21
शिक्षा 23
स्वास्थय 29
निकाय 16
आपूर्ति 19

एडीएम बी राम का कहना है कि समाधान दिवस शासन की वरीयता में शामिल हैं। इनमें आई शिकायतों का समय सीमा के अंदर निस्तारण होना चाहिए। जो अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed