{"_id":"5957e7604f1c1bdc398b4b56","slug":"51498933088-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा दूल्हे का खुला राज, बिन दुल्हन लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा दूल्हे का खुला राज, बिन दुल्हन लौटी बारात
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बारौठी की रस्म से पूर्व दूल्हे की पहली शादी की जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसे लेकर बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में पंचायत भी हुई। लेकिन बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी मथुरा के बल्देव थाना क्षेत्र के युवक के साथ तय हुई थी। बारात पहुंचने पर युवती के परिवारीजनों ने लोगों का स्वागत किया। बारात चढ़ाने की तैयारी होने लगी। इसी दौरान ब्यूटी पार्लर पर दुल्हन को दूल्हे के पहले से विवाहित होने और उसके दो बच्चे होने की जानकारी मिली। दूल्हे की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।
जानकारी मिलते ही युवती बिना सजे संवरे ही घर पहुंची और शादी से इंकार कर दिया। युवती के इंकार करने पर बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। काफी देर समझाने के बाद भी युवती शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस के सामने पंचायत भी हुई। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो बारात बिना दुल्हन के लौट गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि समझौते के लिए प्रयास किए गए थे, लेकिन बात नहीं बनने के कारण शादी नहीं हो सकी।