{"_id":"59514ddf4f1c1bb5028b46e7","slug":"51498500575-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा पीपलवाले के विनोद बने जिला केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ा पीपलवाले के विनोद बने जिला केसरी
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। खेल निदेशालय एवं जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्यकांत शर्मा एवं रमाकांत शर्मा ने हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कुश्ती में अखाड़ा पीपलवाले के विनोद जिला केसरी बने।
संघ के महासचिव जनार्दन पहलवान ने बताया कि जिला केसरी में आठ पहलवानों ने भाग लिया। अपने विरोधियों को पछाड़ते हुए अखाड़ा पीपल वाले के विनोद पहलवान जिला केसरी बने। उपविजेता प्रिंस चतुर्वेदी रहे।
46 किग्रा भार वर्ग में कान्हा प्रथम, कमल द्वितीय, 50 किग्रा. में कान्हा चंदेल प्रथम, राजू द्वितीय, 55 किग्रा में मोनू प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय, 60 किग्रा में विक्रम प्रथम, तेजवीर द्वितीय, 66 किग्रा में मम्मू प्रथम, शिवम द्वितीय, 74 किग्रा में गौरव प्रथम एवं विक्रम द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकी, बाबा कढ़ेरा सिंह विद्यालय के निदेशक चौधरी हरी चंद व भाजपा छावनी मंडल के उपाध्यक्ष तपेश भारद्वाज उपस्थित रहे। निर्णायक एनआईएस कोच ब्रजमोहन पहलवान और टाइम कीपर भावना राजपूत एवं हरदयाल सिंह रहे। इस मौके पर सूर्यकांत शर्मा ने भारतीय रेसलर नीलम चौधरी व पूजा को सम्मानित किया।