{"_id":"59496be54f1c1b2c768b459c","slug":"51497983973-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा,खुलेंगे मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा,खुलेंगे मॉडल स्कूल
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राज्यमंत्री विधि, न्याय, सूचना एवं युवा कल्याण एवं प्रभारी मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने वर्ष 2017-18 की दो अरब 65 करोड़ 30 लाख रुपये की जिला योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत फिरोजाबाद शहर में पर्यटन को बढ़ावा देनेे, प्राथमिक स्कूलों को मॉडल का रूप देने व जिले के हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव बनाने के आदेश पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को दिए।
सिविल लाइंस स्थित कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभागवार समीक्षा की। डीडी कृषि प्रसार एस के दुबे ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। पशुपालन विभाग में सीबीओ डा.प्रभंजन शुक्ला से कहा कि वह अस्पतालों में उपस्थिति को बढ़ाएं। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने जसराना अस्पताल के बंद होने, नरेश निषाद ने नगला चूरा के अस्पताल बंद ही रहने की शिकायत की।
प्रभारी मंत्री ने डीएम नेहा शर्मा को सुधार के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिले को पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए विधायक मनीष असीजा को प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। प्रभारी मंत्री ने एक्सईएन से पूछा कि जिले में कितनी ऐसे गांव हैं जो मुख्य मार्गों से नहीं जुडे़, विभाग के अधिकारी अनुत्तरित रहे। जिला पंचायत सदस्यों व कुछ विधायकों ने सड़कों का मामला रखा तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह ऐसे गांव का चिह्नांकन करके प्रस्ताव भिजवाएं हर गांव सड़क से जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए धनराशि पीएम सड़क योजना से दिलाई जाएगी। यूएस कंस्ट्रक्शन में कई सड़कों का निर्माण फंसने पर शीघ्र निर्माण का भरोसा दिया। बीएसए को गैर मान्यता प्राप्त 76 स्कूलों को बंद कराने के साथ ही प्रभारी मंत्री ने सही स्कूलों को मान्यता देने का अभियान भी चलाएं। स्कूलों को मॉडल रूप देने की अधिकारियों को हिदायत दी। स्कूलों के खराब शौचालयों को सुधारने स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम करने का आह्वान किया। संचालन सीडीओ अशोक कुमार ने किया।
विधायक मनीष असीजा, रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी,डा.मुकेश वर्मा,सिरसागंज क्षेत्र के विधायक हरिओम यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष विजयप्रताप उर्फ छोटू,सांसद प्रतिनिधि रामसेवक यादव,डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी अजय कुमार पांडेय,एडीएम उदय सिंह आदि रहे।