फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस हिरासत से भागा आरोपी

पुलिस हिरासत से भागा आरोपी

Mon, 12 Jun 2017 12:01 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से भागा आरोपी
arrest
फिरोजाबाद। किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा करने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी के थाने से फरार होते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। आरोपी की तलाश करने के साथ ही उसके ठिकानों पर दबिश देने के लिए आगरा भी पहुंची थी। लेकिन आरोपी को कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव बिजकौली निवासी सर्वेश पुत्र रामप्रकाश अपने भांजे के साथ नसीरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। पांच दिन पूर्व बसईमोहम्मदपुर पुलिस की मदद से किशोरी के परिवारीजनों ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही सर्वेश और उसके भांजे को नसीरपुर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन


किशोरी का डाक्टरी परीक्षण और बयान दर्ज कराने के साथ ही पुलिस ने किशोरी को परिवारीजनों को सौंप दिया। उधर सर्वेश को जांच के दौरान निर्दोष पाते हुए परिवारीजनों की सुपुदर्गी में सौंप दिया। सर्वेश पिछले पांच दिनों से पुलिस कस्टडी में था। सोमवार को पुलिस आरोपी सर्वेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजती। इससे पूर्व रविवार को वह नसीरपुर थाने से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के फरार होते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए आगरा में उसके ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। थानाध्यक्ष नसीरपुर ने आरोपी के कस्टडी से भागने की बात से इनकार करते हुए कहा कि आरोपी सर्वेश को परिवारीजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed