फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   51 TB patients found in TB patient search campaign

Agra News: टीबी रोगी खोजी अभियान में मिले 51 क्षय रोगी

Tue, 24 Sep 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
51 TB patients found in TB patient search campaign
कासगंज। जिले में चलाए जा रहे टीबी रोगी खोजी अभियान में 51 नए मरीज सामने आए हैं। ये मरीज अपने परिवार व समाज के लिए खतरा बने हुए थे। विभाग अब इन मरीजों को निशुल्क इलाज देगा। इसके साथ ही पोषण योजना का भी लाभ देगा।शासन से वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जी-जान से जुटा है। विभाग ने 9 सितंबर से ऐसे मरीज जो अभी तक न तो अपना इलाज करा रहे थे और न ही कहीं जांच कराई। उनकी खोज के लिए 20 सितंबर तक अभियान चलाया। इसमें 3.50 लाख आबादी तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 140 टीमें लगाई गई हैं। अभियान के दौरान 1200 संदिग्ध लोग चिह्नित हुए जिनमें 51 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। विभाग अब इन मरीजों के परिवार के अन्य सदस्यों व संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करेगा। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की दवा भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed