फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50th U girder placed on elevated metro track

एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक पर रखा 50वां यू गर्डर

Thu, 30 Dec 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
50th U girder placed on elevated metro track
आगरा। फतेहाबाद रोड पर निर्माणधीन मेट्रो के एलिवेटेड सेक्शन पर बुधवार को 50वां यू गर्डर रखा गया है। तीन स्टेशन के लिए 196 यू गर्डर से ऐलिवेटेड ट्रैक तैयार होगा। इसके अलावा कास्टिंग यार्ड में डबल टी गर्डर की कास्टिंग पूरी हो गई है। अब तक 100 डबल टी गर्डर रखे जा चुके हैं।
विज्ञापन

कानपुर में मेट्रो सेवा आरंभ होने के बाद अब आगरा मेट्रो को रफ्तार देने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि प्राथमिकता कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने 50वां यू गर्डर रखे जाने पर टीम को बधाई दी। 12 नवंबर को पहला यू गर्डर रखा गया था। उन्होंने बताया कि तीन स्टेशनों के लिए 144 डबल टी गर्डर बन चुके हैं। जिनमें 100 डबल टी गर्डर रखे जा चुके हैं। बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में इन्हें बनाया जाता है। फिर वहां से क्रेन की मदद से साइट पर लाकर रखा जाता है।
विज्ञापन

ताजपूर्वी गेट, बसई, फतेहाबाद रोड तीन स्टेशन एलिवेटेड और ताजमहल, आगरा किला व जामा मस्जिद तीन भूमिगत स्टेशन सहित कुल छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर बनेगा। जिनके बीच मेट्रो का ट्रायल होगा। फिलहाल तीन स्टेशन का काम शुरू हो सका है। 273 करोड़ रुपये की लागत सेम इंडिया बिल्टवेल एलिवेटेड सेक्शन बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात भूमिगत स्टेशन निर्माण के लिए 2200 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सात कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा है। फर्मों की तकनीकी जांच हो चुकी है। वित्तीय जांच भी अंतिम चरण में है। ऐसे में लोगों को 2200 करोड़ रुपये के टेंडर खुलने का इंतजार है। जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा वह पहले प्राथमिकता कॉरिडोर के तीन भूमिगत स्टेशन का निर्माण करेगी। फिर दूसरे चरण में बाकी चार स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed