{"_id":"57d45a464f1c1ba83031c67f","slug":"50-thousand-to-ten-thousand-goats","type":"story","status":"publish","title_hn":" दस हजार से 50 हजार तक के बकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार से 50 हजार तक के बकरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
मंडी में बकरों की खरीद को उमड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद उल अजहा 13 सितंबर को मनाई जाएगी। कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद फरोख्त तेज हो गई है। शुक्रवार को हींग की मंडी में लगाई गई बकरा मंडी में दूरदराज के व्यापारी बकरे बेचने आए। मंडी में बकरे की कीमत आठ हजार रुपये से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक है।
हींग की मंडी में एक सप्ताह पहले से ही बकरों की खरीद फरोख्त शुरू हो गई थी। शुक्रवार को मंडी में धौलपुर, भरतपुर, बाड़ी, बसेड़ी, कामां, कागारौल, सैंया, एत्मादपुर, बरहन, अजीजपुर, जलेसर, फरिहा, जसराना, फीरोजाबाद से व्यापारी बकरों को बेचने आए।
मंडी में शाम आठ बजे से ही शहर के साथ ही आसपास के कसबों से खरीदारों का उमड़ना शुरू हो गया। धौलपुर से आठ बकरों को लेकर आए आसिफ ने बताया कि उनके पास देसी नस्ल के बकरे हैं। इनकी कीमत दस हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
कागारौल से आए विनोद ने बताया कि उनके पांच बकरे बिक चुके हैं। दो बकरे हैं, वाजिब कीमत मिलने पर इन्हें भी बेच दिया जाएगा। सदर भट्ठी, मंटोला के अदनान कुरैशी ने बताया कि यहां हर साल लगने वाली मंडी में दूरदराज से व्यापारी आते हैं। पिछले दो दिन से मंडी में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है।
एक से बढ़कर एक नस्ल के बकरे
बकरे भी एक से बढ़कर एक नस्ल के हैं। इनमें तोतापरी, जमनापरी, बरबरा और अलबेरी को उम्दा नस्ल माना जाता है। देसी बकरे भी बड़ी संख्या में मंडी में आए हैं।
बिजली गुल, जेबकतरे सक्रिय
हींग की मंडी में बकरा मंडी लगाने के बाद भी प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। शुक्रवार की रात को दस बजे से बिजली गुल थी, जोकि देर रात तक नहीं आई थी। अंधेरे में बकरों की खरीद फरोख्त हो रही थी। व्यापारियों का कहना था कि कई लोगों की जेबें भी साफ हो गईं। पुलिस पिकेट भी मंडी से पांच सौ मीटर की दूरी पर तैनात था।
बकरीद की नमाज के वक्त मुकर्रर
इस्लामिया लोकल एजेंसी की शाही जामा मस्जिद पर शनिवार को हुई बैठक में बकरीद की नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया।
कहां कब होगी नमाज
स्थान समय (सुबह)
ईदगाह 7.30 बजे
शाही जामा मस्जिद 8.00
अकबरी मस्जिद 8.30
मस्जिद मौदवद खां 9.00
मस्जिद जाल फुलट्टी 9.15
शाही मस्जिद लोहामंडी 9.30
नूरी मस्जिद 10.00
मस्जिद कलां, साबुन कटरा 9.00 बजे
मसजिद दो मीनार पीर जीलानी 8.30 बजे
मस्जिद ताजमहल 8.45 बजे
फतेहपुरी मसजिद में 9.00
दरगाह अबुल उलाह 9.00
टाल हबीबुल्लाह 8.30
जलाल बुखारी 7.30
ईदगाह में शहर मुफ्ती अब्दुल खुबेब रूमी नमाज अदा कराएंगे। जामा मस्जिद में इमाम मौलाना इरफानउल्लाह खान नमाज अदा कराएंगे। इसके पूर्व जामा मस्जिद की बैठक में शहर मुफ्ती, हाजी बिलाल, छोटे ठेकेदार, नईम सेठ, अमजद कुरैशी, सेठ इलियास, अनवर कुरैशी, मुईन कुरैशी, चौधरी मन्नू, फरमान आदि मौजूद रहे।