{"_id":"691ddd1c329863610306499d","slug":"50-thousand-rupees-stolen-from-woman-bag-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बैंक से महिला का पीछा कर बैग से निकाले 50 हजार रुपये, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बैंक से महिला का पीछा कर बैग से निकाले 50 हजार रुपये, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Wed, 19 Nov 2025 08:42 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 19 Nov 2025 08:42 PM IST
सार
महिला बैंक से रुपये लेकर लाैट रही थी। बैंक से ही दो महिलाएं पीछा करने लगीं। रास्ते में बैग से 50 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर बैंक से रुपये निकालकर आ रही महिला के बैग से दो महिलाओं ने 50 हजार रुपये चुरा लिए। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बोदला के कलवारी गांव की मदीना इन दिनों टेढ़ी बगिया पर रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 17 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे एत्माद्दौला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर लौट रही थीं।
बैंक से ही दो महिलाएं उनके पीछे लग गईं। रामबाग चौराहे के करीब महिलाओं ने उनके बैग से रुपये निकाल लिए। छत्ता एसीपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।