{"_id":"6272c254345d2b6c9c044cab","slug":"5-to-12-age-group-children-vaccination-will-be-start-soon-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: आगरा में कोविड से बड़े-बुजुर्ग हुए सुरक्षित, अब बच्चों के लिए अपनाएं 'सुरक्षा कवच'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: आगरा में कोविड से बड़े-बुजुर्ग हुए सुरक्षित, अब बच्चों के लिए अपनाएं 'सुरक्षा कवच'
Thu, 05 May 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 May 2022 12:11 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण से बचाव में टीका प्रभावी साबित हुआ है। आगरा में अधिकतर बड़े और बुजुर्गों का टीकाकरण हो चुका है। अब 5 से 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
छात्र को टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले में कोरोना वायरस से बचाव के लिए अधिकतर बड़े और बुजुर्गों का टीकाकरण हो चुका है। काफी हद तक ये कोरोना से सुरक्षित हैं। अब पांच से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण की बारी है। अभिभावक अपने बच्चों के लिए सुरक्षा कवच अपनाएं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि संक्रमण से बचाव में टीका प्रभावी साबित हुआ है। दूसरी लहर में मरीजों की हालात अति गंभीर मिल रही थी लेकिन टीकाकरण की वजह से तीसरी लहर में मरीजों में मामूली लक्षण मिले। एसएन मेडिकल कॉलेज में 46 मरीजों को ही भर्ती करने की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
12 से 14 साल तक के बच्चे, 15 से 17 साल के किशोर-किशोरी और 18 साल से अधिक उम्र के लगभग सभी लोग टीका लगवा चुके हैं। अब 5 से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी मिली है तो अभिभावक अपने बच्चों के वैक्सीन लगवाकर उनका भी जीवन सुरक्षित करें।
विज्ञापन