{"_id":"6a6ae7b4a9564824ce0bf66b","slug":"5-100-lamps-illuminate-yamuna-bank-as-devotees-gather-on-guru-purnima-in-agra-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 5100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब; मन मोह लेगी ये तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 5100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब; मन मोह लेगी ये तस्वीर
Thu, 30 Jul 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:40 AM IST
सार
गुरु पूर्णिमा पर हरिहर बगीची में अखंड रामायण, यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर यमुना तट को रोशन किया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना की अविरल और निर्मल धारा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
यमुना पर जले दीप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित यमुना किनारे हरिहर बगीची में आस्था, आध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। यमुना को निर्मल बहने दो के संकल्प के साथ आयोजित अखंड रामायण पाठ, यज्ञ और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम ढलते ही यमुना तट पर 5100 दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की स्वर्णिम आभा से पूरा घाट जगमगा उठा। मनोहारी दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
हरिहर बगीची परिसर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर के महंत किशोर अग्रवाल उर्फ बॉबी बाबा ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से वर्षों से गुरु पूर्णिमा पर अखंड रामायण पाठ, यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ यमुना की स्वच्छता और निर्मलता के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम सामूहिक दीपदान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यमुना आरती की। श्रद्धालुओं ने यमुना की अविरल और निर्मल धारा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस दौरान मुकेश चौरसिया, दिनेश राठौर, पवन पुत्र बेनीलाल, श्रीपाल हलवाई, सुनील बघेल, मुकेश सारस्वत, नरेश बंसल, राहुल, आकाश बघेल, कृष्णा सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित दाैरान है।