{"_id":"5d11f9a18ebc3e1324531642","slug":"490-fake-teacher-will-be-dismissed-from-basic-school-at-agra-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अंकतालिका से नौकरी करने वालों पर गिरेगी गाज, बेसिक स्कूलों के 490 फर्जी शिक्षक होंगे बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अंकतालिका से नौकरी करने वालों पर गिरेगी गाज, बेसिक स्कूलों के 490 फर्जी शिक्षक होंगे बर्खास्त
Wed, 26 Jun 2019 09:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मार्कशीट से शिक्षक बने 490 जालसाजों को बर्खास्त किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की सचिव ने फर्जी शिक्षकों की सूची मिलने के बाद एडी बेसिक को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अभी तक की कार्रवाई न होने पर नाराजगी भी जताई है। सचिव रूबी सिंह ने एडी बेसिक से फर्जी शिक्षकों की सूची तलब की थी। सोमवार को एडी बेसिक ने 490 फर्जी शिक्षकों की सूची उनको सौंप दी है।
इसमें आगरा के 241, फिरोजाबाद के 163 और मैनपुरी के 86 फर्जी शिक्षकों के नाम हैं। एडी बेसिक से अभी तक इनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, इसके बारे में भी पूछा। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि 30 जनवरी तक इनको बर्खास्त कर एफआईआर करानी थी।

उन्होंने एडी बेसिक से कहा कि इनको बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए। एडी बेसिक अवध किशोर सिंह ने बताया कि फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इसके लिए संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 2004-05 बीएड सत्र की एसआईटी ने जांच की थी। इसमें से 4500 फर्जी मार्कशीट पकड़ में आई।
जांच में पाया गया कि इनमें से 490 जालसाज फर्जी मार्कशीट से आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक बन गए हैं। बीएसए को फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करते हुए एफआईआर कराने को कहा था।

फर्जी शिक्षकों को बचाने में विभाग भी पूरी तरह से लगा रहा। एसआइटी से सूची मिलने के बाद से भी इनको बर्खास्त नहीं किया। यहां तक कि इनके खिलाफ मैनपुरी को छोड़कर नोटिस तक जारी नहीं किए गए।
एसआईटी के अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा विभाग से सिफारिश की है कि फर्जी मार्कशीट वाले शिक्षकों को बर्खास्त करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाए। इनसे वेतन की रिकवरी की जाए। अकेले आगरा जिले में इन शिक्षकों को हर महीने वेतन में डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं।