फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   49 thousand rupees were deducted from the account when the credit card was closed

Agra: क्रेडिट कार्ड बंद कराने पर खाते से कट गए 49 हजार रुपये, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 23 May 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 09:59 AM IST
सार

क्रेडिट कार्ड से वार्षिक शुल्क की  कटौती से परेशान युवक बैंक पहुंचा। क्रेडिक कार्ड बंद कराया तो खाते से 49 हजार रुपये कट गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
49 thousand rupees were deducted from the account when the credit card was closed
क्रेडिट कार्ड - फोटो : istock

विस्तार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग निवासी एक युवक के क्रेडिट कार्ड से वार्षिक शुल्क के रूप में 500 सौ रुपये की जगह 2500 रुपये कट गए। वे बैंक में कार्डबंद करने पहुंचे। घर लौटे तो फिर से खाते से 49 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजश्री गार्डन दयालबाग निवासी अशोक अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा दयालबाग से उन्होंने अपने खाते का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 1 मार्च को उनके खाते से वार्षिक शुल्क के रूप में 500 रुपये की जगह 2500 रुपये कट गए। बैंक में शिकायत कर क्रेडिट कार्ड बंद कराने गए थे। 
विज्ञापन


लौटने पर शाम को फोन पर खाते से 49,000 रुपये कटने का मैसेज आया। आरोप है कि जब कार्ड बंद हो गया था तो रुपये कैसे कट गए। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के भी आरोपियों के साथ मिले होने की आशंका जताई है। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed