{"_id":"6a0e234879084eccc0024651","slug":"48-archaeological-sites-will-be-protected-in-the-district-the-minister-in-charge-will-come-tomorrow-agra-news-c-25-1-agr1035-1064383-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले में 48 पुरातत्व स्थलों का होगा संरक्षण, कल आएंगे प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले में 48 पुरातत्व स्थलों का होगा संरक्षण, कल आएंगे प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को आगरा आएंगे। विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की सर्किट हाउस में समीक्षा करेंगे। इसके अलावा पूर्व उनके बटेश्वर धाम सहित आगरा के 48 पुरातात्विक स्थलों के जीर्णोद्धार व संरक्षण कार्यों पर चर्चा होगी।
उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की बैठक में 48 मंदिर और पुरास्थलों के संरक्षण को हरी झंडी मिल चुकी है। इनमें बाह का हतकंठ किला, बटेश्वर के ऐतिहासिक शिव मंदिर, जैन मंदिर, रानी घाट और विश्राम गृह शामिल हैं। इन सभी स्थलों को कब्जा मुक्त कराकर वहां चहारदीवारी और तार फेंसिंग कराई जाएगी।
प्रभारी मंत्री 22 को सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस में विचार परिवार और 12:30 बजे कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1:30 बजे नवीन सर्किट हाउस सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की अहम समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद शाम 4 बजे वे मीडिया से रूबरू होंगे।