फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   47 Teachers Did Not Provide Documents Investigate Fraud Notice Issued

चेतावनी के बाद भी 47 शिक्षकों ने नहीं दिए दस्तावेज, बड़े फर्जीवाड़े की आशंका

Wed, 15 Jul 2020 01:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Jul 2020 01:07 AM IST
सार

बुधवार तक का मौका, दोपहर बाद लापरवाहों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
47 Teachers Did Not Provide Documents Investigate Fraud Notice Issued
फर्जी शिक्षिका प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे फर्जीवाड़े की जांच में शिक्षकों की लापरवाही संदेह बढ़ा रही है। जांच के लिए जिले के 47 शिक्षकों ने अपने दस्तावेज शिक्षा विभाग को नहीं दिए हैं। बार-बार चेतावनी के बाद भी दस्तावेज न देने पर विभाग ने लापरवाह शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि बुधवार दोपहर तक दस्तावेज नहीं दिए तो वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी। इस नोटिस के बाद भी मंगलवार को लापरवाह शिक्षक दस्तावेज जमा करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


अनामिका प्रकरण के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े की जांच तेजी के साथ की जा रही है। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। अब तक लगभग 35 प्रतिशत शिक्षामित्रों ने अभी दस्तावेज नहीं दिए हैं। उन्हें फिलहाल बुधवार तक का समय दिया गया है, लेकिन शिक्षा विभाग के 47 शिक्षक ऐसे पाए गए हैं जो बार बार चेतावनी और निर्धारित समय गुजरने पर भी दस्तावेज नहीं दे रहे।
विज्ञापन


अनामिका शुक्ला के बाद सामने आया नया मामला, एक डिग्री पर नौकरी कर रहे दो शिक्षक, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें पहले तीन जुलाई तक का समय दिया गया था फिर छह जुलाई तक समय बढ़ाया। उसके बाद 10 जुलाई का अंतिम मौका दिया। फिर भी जब लापरवाह शिक्षकों ने दस्तावेज नहीं दिए तो अब शिक्षा विभाग ने सोमवार को इन सभी लापरवाहों को नोटिस जारी कर दिया। बुधवार दोपहर तक का अंतिम समय दिया गया है। शिक्षकों की यह लापरवाही फर्जीवाड़े का संदेह बढ़ा रही है।
 

शिक्षामित्र भी नहीं दे रहे पूर्ण दस्तावेज
लापरवाह शिक्षामित्रों के अलावा जिन शिक्षामित्रों ने अपने दस्तावेज जांच को दे दिए हैं। उनमें तमाम ऐसे हैं जिन्होंने अपने पूर्ण दस्तावेज नहीं दिए। किसी ने नियुक्ति पत्र नहीं दिया है तो कोई अपने प्रशिक्षण की डिग्री नहीं दे पा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दस्तावेज अपूर्ण मिलेंगे। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

आंकड़े की नजर से
- 2973 शिक्षकों के दस्तावेजों की हो रही है जांच।
- 2926 शिक्षको ने ही अभी तक जमा किए हैं दस्तावेज।

जिन शिक्षकों ने अपने दस्तावेज जमा नहीं किए हैं उन सभी को नोटिस दे दिया गया है। बुधवार दोपहर तक दस्तावेज नहीं मिलते हैं तो दोपहर बाद वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी- अंजली अग्रवाल, बीएसए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed