फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   47 link roads will be built from MLA funds

Agra News: विधायक निधि से बनाए जाएंगे 47 संपर्क मार्ग

Sun, 03 Mar 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
47 link roads will be built from MLA funds
विधायक निधि से बनाए जाएंगे 47 संपर्क मार्ग
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तीन महीने में करेगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। तीन महीने में विधायक निधि से 47 संपर्क मार्ग का कायाकल्प होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इन संपर्क मार्गों की मरम्मत कराएगा। 18.60 करोड़ रुपये की लागत से इन चिन्हित संपर्क मार्ग का काम पूरा होगा। विधायक निधि से कराए जाने वाले काम के बाद इन संपर्क मार्गों की हालत बदल जाएगी।

जिले की चार विधानसभाओं में विधायकों द्वारा 47 संपर्क मार्ग पर काम कराने के लिए प्रस्ताव दिए थे। संपर्क मार्ग के गड्ढे भरने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जल्द ही काम शुरू कराने की तैयारी कर ली है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा औपचारिकताएं शुरू की गई हैं। विभाग द्वारा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन संपर्क मार्ग पर काम शुरू कराया जाएगा। गड्ढे भरने तथा संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम 18.60 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होगा। बदहाल संपर्क मार्ग पर बारिश में राहगीरों की परेशानी और बढ़ जाती है। संपर्क मार्गों से जुड़े गांव के लोग कई बार अधिकारियों से मांग भी कर चुके हैं। अब विधायक निधि से इन संपर्क मार्ग की मरम्मत का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन






यहां कराया जाएगा काम

विधायक निधि के तहत चारों विधानसभा क्षेत्रों में काम कराया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के 14 संपर्क मार्ग, विधानसभा क्षेत्र भोगांव के 12 संपर्क मार्ग, विधानसभा क्षेत्र करहल के 11 संपर्क मार्ग तथा विधानसभा क्षेत्र किशनी के 10 संपर्क मार्ग की मरम्मत का काम तीन महीने में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक निधि से जिले के 47 संपर्क मार्गों पर गड्ढे भरकर उनकी मरम्मत होगी। 18.60 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत का काम पूरा होगा। औपचारिकताएं पूरी होते ही ठेकेदार को तीन महीने में काम पूरा करना होगा।

एके राय, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed