{"_id":"69a5fcd4dea32dd8880386b1","slug":"466-lakh-fraud-by-selling-a-house-agra-news-c-364-1-ag11019-125904-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सपनों का घर खरीदने में धोखा, दो मंजिला भवन के लिए दिया था एडवांस; अब पुलिस से लगा रहा गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सपनों का घर खरीदने में धोखा, दो मंजिला भवन के लिए दिया था एडवांस; अब पुलिस से लगा रहा गुहार
Tue, 03 Mar 2026 10:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:47 AM IST
सार
आगरा में 19 लाख रुपये में मकान सौदे के नाम पर 4.66 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने बैनामा नहीं किया और तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मकान खरीद के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी विनोद कुमार दक्ष ने डीसीपी सिटी से शिकायत की। बताया कि उन्होंने अपने पुत्र मोहित कुमार के नाम हॉरिजन कॉलोनी, कलवारी में दो मंजिला मकान का सौदा चंद्रवती पत्नी लक्ष्मण सिंह और उनके पुत्र गीतम सिंह निवासी ग्राम छहपोखर, किरावली से 19 लाख रुपये में किया था।
एडवांस के तौर पर 70 हजार रुपये नकद दिए। 15 जुलाई से 2 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न चेकों के माध्यम से कुल 3.96 लाख रुपये दिए। कुल 4.66 लाख रुपये आरोपियों को दिए गए। बैनामा कराने की बात पर आरोपी टालमटोल करते रहे और 30 नवंबर को तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।