{"_id":"692b5f6560332edb690e2ae5","slug":"460-animals-were-treated-at-the-animal-health-fair-agra-news-c-25-1-agr1008-928982-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पशु आरोग्य मेला में 460 पशुओं का किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पशु आरोग्य मेला में 460 पशुओं का किया इलाज
विज्ञापन
पशु आरोग्य मेला में 460 पशुओं का किया इलाज
फतेहाबाद। शनिवार तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नगला बेहड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 460 पशुओं का इलाज किया गया।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फतेहाबाद डाॅ.यशवंत सिंह ने पशुपालकों को बताया कि अपने पशुओं को 3 माह के अंतराल के बाद पेट के कीड़े की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने बताया कि अधिकांश पशु पेट के कीड़ों की वजह से बीमार पड़ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिक दूध की प्राप्ति के लिए पशुओं को मिनरल मिक्चर दें। खनिज लवणों की कमी दूर होगी, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। इस दौरान ओमवीर सिंह चाहर, भूपेंद्र, शेर सिंह, उमाशंकर, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।