{"_id":"66fc345a1fda434097091464","slug":"46-bikes-burnt-to-ashes-due-to-container-fire-in-etah-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: कंटेनर में आग लगने से 46 बाइक जलकर हुईं खाक, पंतनगर उत्तराखंड से गुजरात जा रही थीं मोटरसाइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: कंटेनर में आग लगने से 46 बाइक जलकर हुईं खाक, पंतनगर उत्तराखंड से गुजरात जा रही थीं मोटरसाइकिलें
Tue, 01 Oct 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:11 PM IST
सार
फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कंटेनर के अंदर रखी हुई बजाज कंपनी की 41 पल्सर और 5 प्लैटिना बाइक जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
धू-धू कर जलतीं बाइकें
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नगला गलू के पास एक कंटेनर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। हादसे में चालक मामूली रूप से झुलस गया। वहीं कंटेनर में भरी हुई बजाज कंपनी की 46 बाइक जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
कस्बा व थाना जैथरा निवासी शिवपाल ने बताया कि वह ट्रक चालक है। पंतनगर से बजाज कंपनी की 46 बाइक को कंटेनर में लेकर गुजरात जा रहा था। मंगलवार को देर शाम जैसे ही उसका कंटेनर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला गलू के पास पहुंचा चेंबर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। जब तक जानकारी हुई पूरा कंटेनर आग की चपेट में आ चुका था। आग लगने की सूचना पुलिस को दी और खुद आग बुझाने लगा, जिसके चलते मेरे हाथ भी झुलस गए।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कंटेनर के अंदर रखी हुई बजाज कंपनी की 41 पल्सर और 5 प्लैटिना बाइक जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पा लिया गया है और घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन