{"_id":"6a3c35346df270f31a05ba2f","slug":"45-people-were-duped-of-lakhs-of-rupees-by-luring-them-with-the-promise-of-investment-profits-the-victims-allege-that-the-couple-fled-when-asked-for-payment-police-have-launched-an-investigation-agra-news-c-364-1-ag11019-130685-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निवेश में मुनाफे का लालच देकर 45 लोगों से लाखों की ठगी, पीड़ित पक्ष का आरोप तकादा करने पर भाग निकले दंपती, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निवेश में मुनाफे का लालच देकर 45 लोगों से लाखों की ठगी, पीड़ित पक्ष का आरोप तकादा करने पर भाग निकले दंपती, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 25 Jun 2026 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
आगरा। लॉटरी में निवेश करने पर मुनाफे का लालच देकर आरोपी परिवार ने लोगों से छोटी रकम निवेश करवाई। जरूरत पर उधार देकर भरोसा जीता। फिर जमीन में निवेश करा लिया। तकादा करने पर दंपती भाग गए। पीड़िताें ने अन्य परिजन के भी भागने की आशंका जताकर पुलिस से शिकायत की है। थाना जगदीशपुरा पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
थाना जगदीशपुरा के नगला अजीता क्षेत्र में वैद्य जी वाली गली निवासी सुशीला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि बस्ती के निवासी कृष्णा शर्मा व उसके परिवार ने क्षेत्र के करीब 45 लोगों को लॉटरी स्कीम में निवेश पर लाभ का लालच देकर बातों में फंसाया। तहरीर में कृष्णा शर्मा, उनके पिता भगवान सिंह शर्मा, भाई छिद्दा उर्फ राजू, बहन मीनाक्षी और पत्नी ओंजा नंदनी का नाम दिया गया है। आरोप है यह भी है कि इसके बाद मगटई बिचपुरी में जमीन खरीदने और उसमें निवेश पर अच्छा मुनाफा का लालच दिया गया। तकादा करने पर मुख्य आरोपी कृष्णा शर्मा 19 मई से, इसके बाद पत्नी नंदनी भी घर छोड़कर चली गई है। अन्य परिजन मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।