फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   45 metric tons of millet purchased at four centers

Agra News: चार केंद्रों पर खरीदा गया 45 मीट्रिक टन बाजरा

Wed, 16 Oct 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
45 metric tons of millet purchased at four centers
कासगंज। जिले में 15 दिन बाद सरकारी केंद्रों का सन्नाटा टूटना शुरू हो गया। बुधवार को चार केंद्रों पर 45.950 मीट्रिकटन बाजरा की खरीद हुई। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने गल्ला मंडी केंद्र पर बाजरा खरीद का शुभारंभ किया।जिले में धान, मक्का व बाजरा की खरीद के लिए 1 अक्तूबर से केंद्रों का संचालन शुरू होने के बाद से वहां सन्नाटा पसरा था। किसान फसल लेकर केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे थे। हालांकि अब बाजरा उत्पादक किसान ने केंद्रों पर दस्तक दी है। बाजार में बाजरा का भाव 2300 रुपये तक चल रहा है। जबकि सरकारी भाव 2625 रुपये है। केंद्रों पर अच्छा भाव मिलने से बाजरा किसानों से गल्ला मंडी के तीन केंद्रों में से प्रथम केंद्र पर 5.850 मीट्रिक टन तथा तृतीय केंद्र पर 26.100 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया। द्वितीय केंद्र पर कोई किसान नहीं आया। केंद्रों पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत एवं किसानों का स्वागत किया गया। इसके अलावा सोरोंजी प्रथम पर 12.550 मीट्रिक टन, सिढ़पुरा प्रथम पर 19.550 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई। बाजार में धान तथा मक्का का भाव सरकारी भाव से अधिक होने के कारण अभी इन फसलों को लेकर किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed