फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   445 nominations came for operators on 34 committees

Agra News: 34 समितियों पर संचालकों के लिए आए 445 नामांकन

Tue, 14 Mar 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
445 nominations came for operators on 34 committees
मैनपुरी।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के चुनाव में संचालक पद के लिए मंगलवार को नामांकन किए गए। 58 सहकारी समितियों में 522 संचालक पद के लिए पूरे दिन जोर आजमाइश चलती रही। एक सहकारी समिति पर नौ संचालक के चुनाव के लिए कहीं निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया तो कहीं एक से अधिक नामांकन होने के कारण 18 मार्च को चुनाव होना तय हैे। हालांकि शाम तक मुख्यालय पर प्राप्त जानकारी के अुनसार 34 समितियों पर कुल 445 ने संचालक पद के लिए नामांकन किए।

जिले में कुल 58 सहकारी समितियां हैं। एक सहकारी समिति पर नौ संचालकों का चुनाव होना है। मंगलवार को 522 संचालक पद के लिए नामांकन किए गए। नामांकन केंद्रों पर सुबह से ही निर्वाचन अधिकारी पहुंच गए। नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। 58 सहकारी समितियों पर संचालक के कुल 522 पदों के सापेक्ष 34 समितियों पर कुल 445 नामांकन आए।
विज्ञापन


13 समितियों के 117 पदों पर केवल एक-एक नामांकन किए जाने से संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं बाकी 24 समितियों का डाटा जुटाने में देर शाम तक अधिकारी जुटे रहे। बुधवार को ही सभी 58 समितियों की स्थिति साफ हो सकेगी। 18 मार्च को संचालक पद के लिए चुनाव होना तय है। संचालक पद के लिए किए गए नामांकनों की चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 मार्च को जांच की जाएगी। 16 मार्च को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मंगलवार को नामाकंन स्थलों पर सुबह से ही अधिकारी भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रातो-रात बदल दिए नामांकन स्थल
सहकारी समिति संचालक पद के नामांकन के लिए बनाए गए नामांकन स्थल रातो-रात बदल दिए गए। सुबह जब नामांकन करने के लिए लोग पहुंचे तब उनको सूचना पट पर चस्पा की गई सूचना से जानकारी हुई। शहरी क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों कानामांकन स्थल बदलकर ब्लॉक कार्यालय में कर दिया गया। वहीं सहकारी समिति ब्योंती खुर्द का नामांकन स्थल बदलकर पंचायत भवन ललूपुर में कर दिया गया। इससे नामांकन करने में नामांकन करने वालों को परेशानी हुई। जब लोग नामांकन करने समितियों पर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हो सकी।


भाजपाइयों का रहा दबदबा
सहकारी समिति संचालक पद के नामांकन के लिए बनाए गए नामांकन स्थलों पर भाजपाइयों का दबदबा रहा। सुबह से ही नामांकन स्थलों पर क्षेत्रीय भाजपा नेता पहुंच गए। भाजपा नेताओं की मौजूदगी में दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। अधिकांश स्थानां पर सपा नेता अपने दावेदारों के नामांकन ही नहीं करा सके।


सहकारी समिति संचालक के लिए 21 नामांकन
किशनी। सहकारी समिति किशनी की सचिव सरला चौहान ने बताया कि किशनी क्षेत्र की नौ सहकारी समितियों के लिए कुल 21 नामांकन पत्र खरीदे गए। निर्वाचन अधिकारी धीर सिंह गिहार ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। भाजपा नेता पुनीत सिंह तथा सुखदेव तोमर ने आमने सामने नामांकन किए हैं। पुनीत को पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर तथा सुखदेव को रामभान तोमर का समर्थन प्राप्त है।



नौ समितियों पर घिरोर में हुए नामांकन
तहसील क्षेत्र की सहकारी समिति कल्होर पछां, दारापुर इंद्र, नगला धीप, गढिय़ा कुरावली, घिरोर, शाहजहांपुर गढ़ी, कोठिया, औंछा, तिसाह पर नामांकन किए गए। एडीओ सहकारिता नवीन गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल नौ सहकारी समितियां है, जिनमें संचालक पदों का चुनाव होना है।



नौ पदों के सापेक्ष 22 ने किया नामांकन
मैनपुरी। अजीतगंज सहकारी समिति के सचिव संजय यादव ने बताया कि अजीतगंज क्षेत्र की नौ सहकारी समितियों के लिए 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। चुनाव अधिकारी ब्रजेश अवस्थी ने बताया कि रतनपुर बरा के लिए चार, सगामई के लिए तीन, हथपऊ के लिए दो, मंछना के लिए दो, मंगलपुर हविलिया के लिए सिर्फ एक, मेदेपुर के लिए दो, पर्वतपुर के लिए दो, नखतपुर के लिए दो, अजीतगंज के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। मंगलपुर हविलिया से सिर्फ एक उम्मीदवार वीरेंद्र श्रीवास्तव ने ही नामांकन किया है। इससे उनका निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed