फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   435+25

प्रदेश में सरकार बदली, समस्याओं  के समाधान की प्रक्रिया नहीं

Wed, 22 Mar 2017 01:08 AM IST
प्रदेश में सरकार बदली, समस्याओं  के समाधान की प्रक्रिया नहीं
प्रदेश में सरकार बदली, समस्याओं  के समाधान की प्रक्रिया नहीं Updated Wed, 22 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
435+25
प्रदेश में सरकार बदली, समस्याओं  के समाधान की प्रक्रिया नहीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश में सरकार भले ही बदल गई हो लेकिन फरियादियों की समस्याओं के समाधान प्रक्रिया में कोई खास बदलाव नहीं आया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार के पहले तहसील दिवस पर आईं 336 शिकायतों में सिर्फ 20 का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। जिले में सबसे ज्यादा शिकायतें खेरागढ़ तहसील में आईं। फतेहाबाद में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। प्रचार-प्रसार के अभाव में फरियादी भी ही कम आए।
विज्ञापन

सदर: शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी तो लगभग समय पर पहुंच गए लेकिन फरियादियों की संख्या कम रही। यहां 61 शिकायतों में मौके पर सिर्फ दो का ही निस्तारण हो पाया। इससे पहले यहां लगभग तीन सौ शिकायतें आती थीं। प्रचार-प्रसार के अभाव में बहुत से फरियादी पहुंचे ही नहीं। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के अलावा पुलिस, आगरा विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, जलकल आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बाह: यहां सब कुछ पुरानी तर्ज पर चला। डीएम गौरव दयाल और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह को पहुंचना था लेकिन उनकी गैर मौजूदगी में सीडीओ नागेन्द्र प्रताप सिंह और एडीएम सिविल सप्लाई नरेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनी। सबसे अधिक पेयजल, सिंचाई, सड़क, खड़ंजा, नाली, राशन, जमीन पर कब्जे, पेंशन आदि की शिकायतें रहीं। कुल 66 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान सीएमओ डा. बीएस यादव, एसडीएम अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार देवेन्द्र सिंह यादव, सीओ पिनाहट देवेन्द्र सिंह, बीईओ जिलेदार सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किरावली: उपजिलाधिकारी निधि गुप्ता की अध्यक्षता और एसपीआरए मंशाराम गौतम की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गईं। जिला स्तर से कोई अधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। इस दौरान आई 46 शिकायतों में मौके पर दो का निस्तारण हुआ। क्षेत्राधिकारी रविकांत पारासर, डा. गजेन्द्रपाल सिंह, इंसपेक्टर परमहंस तिवारी आदि मौजूद रहे।
खेरागढ़: एडीएम प्रशासन राजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता और उपजिलाधिकारी श्यामलता आनंद की मौजूदगी में सुनी गईं। इस दौरान आई 82 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। सर्वाधिक शिकायतें पेयजल और अवैध कब्जा हटवाने से संबंधित रहीं। इस दौरान एडीएम राजीव कुमार, नायब तहसीलदार विनोद तौमर, अभयराज, सीओ अनुराग सिंह मौजूद रहे।
एत्मादपुर: नए निजाम में पहले तहसील दिवस का नजारा बदला नजर आया। अधिकारी समय से पहले पहुंचे और फरियादियों के लिए भी कुर्सियां रखी गईं। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी की अध्यक्षता और एसडीएम योगेंद्र कुमार की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गईं। 41 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व, पुलिस, विकास और शिक्षा की रहीं। इस दौरान तहसीलदार रजनीकांत, एडीओ पंचायत अशोक यादव, एबीएसए पवन कुमारी मौजूद रहे।

फतेहाबाद: नई सरकार के पहले तहसील दिवस में कुछ भी खास नहीं दिखा। हमेशा की तरह एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव और एसपीआरए रमेश चंद्र गुप्ता की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गईं। कुल 40 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी मौके पर समाधान नहीं हो सका। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी एके सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed