{"_id":"67d866ba4cab63602303d541","slug":"42-complaints-were-received-on-sampoorna-samadhan-diwas-kasganj-news-c-175-1-kas1001-129228-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 42 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 42 शिकायतें
Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पटियाली सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें कई समस्याएं मौके पर निस्तारित की गईं। डीएम ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों से कार्यालयों के चक्कर न लगवायें। सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ पात्रों तक अवश्य पहुंचे। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल, एसडीएम पटियाली प्रदीप विमल, सीओ राजकुमार पांडे, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सहावर व कासगंज पटियाली में संबंधित एसडीएम व अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।