{"_id":"5cc888c6bdec2207226e94ef","slug":"41556646086-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में दवा का एक नमूना हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में दवा का एक नमूना हुआ फेल
विज्ञापन
दवा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शहर के एक मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान दवा का नमूना लिया था। इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट में नमूना फेल पाया गया है। इसके बाद कार्रवाई के लिए ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी को लिखा गया है। एक निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक उर्मिला यादव ने शहर के देवी रोड स्थित दुबे मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया था। इस दौरान संदेह के आधार पद दो दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भी भेजा था।
मंगलवार को जांच रिपोर्ट आई तो इनमें से एक नमूना फेल पाया गया। बताते चलें कि पार्थ ऑर्गीकेम हापुड़ की कंपनी द्वारा बनाई गई एट्रारेब डीएसआर नाम की दवा का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार दवा में साल्ट की मात्रा कम थी। रिपोर्ट आने के बाद औषधि निरीक्षक ने कार्रवाई के लिए ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी आगरा को लिखा है।