फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सीमाएं सील , पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स के हवाले जिला

सीमाएं सील , पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स के हवाले जिला

Sun, 21 Apr 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीमाएं सील , पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स के हवाले जिला
सीमाएं सील , पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स के हवाले जिला - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। एटा संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिए कड़ी चौकसी की गई है। जिले की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं। पुलिस ने बैैरियर पर चेकिंग बढ़ा दी है। वहीं पुलिस की टीमें कस्बों से लेकर गांव तक पहुंच निगरानी कर रहीं हैं। पूरा जिला पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 15 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, चार कंपनी पीएसी के अलावा छह हजार से अधिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड लगाए गए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान की पूरी योजना तैयार कर ली है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का नक्शा तैयार किया गया है। 10 मतदान केंद्र और 11 बूथ संवेदनशील बनाए गए हैं। जबकि 143 मतदान केंद्र और 251 बूथ क्रिटिकल श्रेणी में शामिल किए गए हैं। इन बूथों का पूरा नक्शा पुलिस और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों के पास हैं। रविवार शाम सीमाएं सील किए जाने के बाद हर मार्ग पैरामिलिट्री फोर्स की निगहबानी में रहा। कछला, वाहिदपुरमाफी, मिरहची, भरगैन के बैरियरों पर कड़ी चौकसी रही। क्योंकि यह बैरियर समीप के जिला अलीगढ़, एटा, फर्रुखाबाद और बदायूं की सीमा के बैरियर हैं। शाम को पुलिस ने सीमा में आने वाले वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से चेकिंग की।
विज्ञापन

होटल, गेस्ट हाउस भी खंगालेगा फोर्स
कासगंज। चुनाव प्रचार थमने के बाद बाहरी मतदाताओं को जिले में ठिकाना नहीं मिल रहा। होटल गेस्ट हाउस में कहीं कोई बाहरी नेता या किसी प्रत्याशी का समर्थक तो नहीं ठहरा है। इसकी भी पड़ताल होगी। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स होटल, गेस्ट हाउस भी खंगालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्स का संदेश बेझिझक हो करें मतदान
कासगंज। चुनाव कराने आए पैरामिलिट्री फोर्स ने जिलेभर में गतिविधि बढ़ाई है और संदेश दिया है कि प्रत्येक मतदाता की सुरक्षा को संकल्पित हैं। कोई मतदाता झिझके नहीं, निडर होकर बूथों तक पहुंचे और मतदान करें। किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
मोबाइल टीमों पर रहेगा रूट मैप
कासगंज। जिले में बूथों पर कितना फोर्स तैनात है। किस बूथ का क्या रास्ता है इस सब की जानकारी रूट मैप में तैयार की गई है। रूट मैप पुलिस और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों की मोबाइल टीमों पर रहेंगे। इसी रूट मैप के जरिए किसी भी सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंचेगा।

- शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैयार है। किसी ने यदि अराजकता फैलाने की कोशिश को तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अशोक कुमार शुक्ल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed