फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कटरी के सन्नाटे में सुनाईं चीखें, रातभर बजते रहे हूटर

कटरी के सन्नाटे में सुनाईं चीखें, रातभर बजते रहे हूटर

Fri, 29 Mar 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
कटरी के सन्नाटे में सुनाईं चीखें, रातभर बजते रहे हूटर
कासगंज। कटरी के गांव किसौल में गुरुवार की रात हत्या की वारदात से सनसनी बनी रही। रात को पुलिस वाहनों के हूटर गूंजते रहे। आस पास के गांव के लोग भी रात में ही किसौल पहुंच गए।
विज्ञापन

वर्ष 2016 के दिसंबर माह में कटरी के गांव किलौनी और किसौल के ग्रामीण खादर की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़ गए और दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच लोगों की जान गईं थीं। अभी लोग पूरी तरह इस घटना को भूल नहीं पाए हैं कि एक बार कटरी का गांव एक बार फिर से जमीन के लिए खून का प्यासा हो गया। ग्राम प्रधान के पति ने साथियों के साथ मिलकर मात्र जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए जिगर के टुकड़े को घायल कर दिया और मां को मौत के घाट उतार दिया। महिला की हत्या के बाद गांव किसौल में भगदड़ मची रही। थोड़ी ही देर में एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों के हूटर गूंजने लगे। चारों तरफ वाहनों की लाइट और टॉर्च की रोशनी ही दिखाई दी।
विज्ञापन

मां से लिपट खून से लथपथ हो गई बेटी
कासगंज। रामदास के छह बच्चे हैं। पुत्र अजय, विजय, मनोज, पुत्री संगीता और सरोज हैं। सरोज मां के पास ही लेटी थी। जबकि अन्य बच्चे घर में दूसरी तरफ सोए हुए थे। गोली लगने के बाद जब सुदामा के शरीर से खून की धार बहने लगी तो सरोज मां से चिपक गई। वह कभी मां की ओर निहारती तो कभी भाई की ओर। अन्य बच्चों क ा भी रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 मार्च को हुआ था विवाद
कासगंज। रामदास और प्रधान पक्ष के बीच 19 मार्च को ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। ग्राम समाज की जमीन पर रामदास का पहले से ही कब्जा है। जबकि प्रधान पति सुमित ने इस जमीन का पट्टा किसी और के नाम कर दिया था। बस तभी से विवाद खड़ा हो गया था। थानाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने बताया कि ग्राम समाज के एक छोटे से जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed