{"_id":"5c77f5bfbdec2273a0326b0b","slug":"41551365567-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज जी के दूध का संकल्प गरीबों के काम आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज जी के दूध का संकल्प गरीबों के काम आएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज जी पर चढ़ने वाले दूध को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अनूठी पहल की शुरुआत की गई है।
इस पहल में अब गिरिराज जी पर चढ़ने वाले दूध का संकल्प दिलाया जाएगा। दूध गरीबों के काम आएगा। अगर कोई भक्त संकल्प में दूध की जगह धनराशि देना चाहे तो वह शहीद सैनिकों के कोष या अनाथालय, विधवा आश्रम जैसे आश्रय सदनों में काम आएगी। इस पहल की शुरुआत गुरुवार को मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी वीके राठी ने कराई। जहां आनंद लोक कालोनी मथुरा से आए भक्त राजकुमार गौतम ने 71 लीटर दूध का संकल्प लिया।
उन्होंने गिारिराज जी पर सवा लीटर दूध चढ़ा कर शेष बचे दूध को अपना घर आश्रम में अनाथ लोगों के लिए भेज दिया। इसके लिए मंदिर परिसर में ही काउंटर बनाया जाएगा। मंदिर प्रशासन की ओर से जनसंपर्क अधिकारी मनु ऋषि ने बताया कि यह पहल बहुत अच्छी है, लेकिन लोगों को धीरे-धीरे ही जागरूक किया जाएगा। गिरिराज जी में अपनी आस्था के साथ-साथ दीन-दुखियों और देश की सेवा अवश्य करें। इस अवसर पर सेवायत राजकुमार शर्मा, संतोष उपाध्याय, गणेश पहलवान आदि थे।