{"_id":"5c509bb5bdec22653c2d14c6","slug":"41548786613-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख कार्ड धारक परिवारों पर आया राशन का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख कार्ड धारक परिवारों पर आया राशन का संकट
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले के 1.56 लाख कार्ड धारक परिवारों पर राशन का संकट बना हुआ है। इन कार्ड धारक परिवारों के मुखिया का राशन कार्ड और आधार में दर्ज नाम आपस में मेल नहीं खा रहा है। सॉफ्टवेयर ने ऐसे कार्ड धारकों के नाम नॉन फीडिंग में डाल दिए हैं।
सरकार पिछले कई माह से राशन कार्ड को आधार से लिंक करा रही है। इसके लिए कार्ड धारक के आधार में दर्ज नाम और नंबर फीड किए गए हैं, लेकिन जनपद में ऐसे परिवारों की संख्या 1.56 लाख है जिन्हें नॉन फीडिंग में डाल दिया गया है।
इनका नाम राशन कार्ड और आधार से मेल नहीं खा रहे हैं। दोनों में अंतर होने के कारण सॉफ्टवेयर इन्हें स्वीकार करने को तैयार नहीं है। 1.56 लाख कार्ड धारक परिवारों में सदस्यों की संख्या 5.5 लाख से अधिक है, जो सरकारी सस्ते गल्ले के राशन पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन
इस स्थिति के चलते नॉन फीडिंग में शामिल कार्ड धारकों के आधार एक बार फिर फीड कराए जा रहे हैं। प्रभावित कार्ड धारकों के नाम की लिस्ट डीलर के यहां चस्पा कर दी गई है।
डीलर बराबर ऐसे लोगों को सचेत कर रहे हैं कि आधार जमा न करने पर उन्हें राशन से वंचित कर दिया जाएगा। विभाग की इस इस प्रक्रिया से राशन कार्ड धारक परेशान भी हैं। उन्हें जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर लाइन लगाकर आधार दर्ज कराना पड़ रहा है।
कार्ड धारक परिवारों की संख्या 4.87 लाख
अंत्योदय के कार्ड धारक परिवार 41 हजार
पात्र गृहस्थी कार्ड धारक परिवार 4.45 लाख
नॉन फीडिंग में शामिल कार्ड 1.56 लाख
नॉन फीडिंग से प्रभावित सदस्य 5.5 लाख
इनका कहना है
नॉन फीडिंग वाले राशन कार्ड धारकों से आधार लेकर उन्हें फीड कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जनपद में ऐसे 1.56 लाख परिवार हैं। राशन किसी का नहीं रोका गया है।
राघवेंद्र सिंह, डीएसओ