{"_id":"5c421340bdec2273742744f1","slug":"41547834176-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाद के ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाद के ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। विगत करीब एक माह से खुले घूम रहे पशुओं को पंचायत घर में बांध कर रखने वाले बाद गांव के ग्रामीणों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। उनका कहना है निगम अधिकारियों को पशुओं के चारे की व्यवस्था करने को कहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निगम ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो वह पशुओं को ले जाकर हाईवे जाम कर देंगे।
अपने खेती को पशुओं द्वारा नुकसान किए जाने से परेशान बाद गांव के ग्रामीणों ने करीब एक माह पूर्व खुले घूम रहे गाय और सांड़ को ग्राम पंचायत घर में बांध लिया था। इस संबंध में उनके द्वारा महापौर और नगर आयुक्त से वार्ता की गई थी। दोनों द्वारा जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हाईवे पर पशुओं को ले जाकर जाम करेंगे। इस संबंध में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि ग्रामीण धैर्य से काम लें नगर निगम जल्द ही समस्या का समाधान निकालेगा।