फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हॉस्टल बदहाल, गिर रहा प्लास्टर

हॉस्टल बदहाल, गिर रहा प्लास्टर

Mon, 19 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
हॉस्टल बदहाल, गिर रहा प्लास्टर
मैनपुरी। दूसरों को जीवनदान देने वालीं जिला अस्पताल की नर्सेज और एएनएम को अपने ही जीवन को लेकर खतरा है। वे जिन आवासों में रह रही हैं, वे आवास अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। उनकी छतों से प्लास्टर गिर रहा है। विभाग मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे कभी भी हादसा होने का संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की एएनएम और स्टाफ नर्स कर्मचारियों के साथ जिस हॉस्टल में रह रही हैं, वह हॉस्टल मरम्मत न होने से जर्जर हो रहा है। जर्जर कमरों की छतों से प्लास्टर गिर रहा है। कमरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। इसके अतिरिक्त परिसर में सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे हास्टल के पास झाड़ियां खड़ी हुई हैं। जो मच्छरों को बढ़ावा दे रही हैं। हास्टल में निवास करने वाली मनोरमा देवी का कहना था कि कई बार इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। माधुरी यादव का कहना था कि जर्जर भवनों में यदि हादसा हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता देवी ने कहा कि कमरों की छतों से बरसात में पानी टपकता है। इसके चलते बरसात में यह रहना भी मुश्किल हो जाता है। विभाग से कई बार मरम्मत की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सीएमएस डॉ. आरके सागर ने बताया कि मरम्मत के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही भवन की मरम्मत कराई जाएगी। अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed