फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5907 छात्र छात्राओं की छात्रवृति पर लटकी तलवार

5907 छात्र छात्राओं की छात्रवृति पर लटकी तलवार

Tue, 16 Oct 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
5907 छात्र छात्राओं की छात्रवृति पर लटकी तलवार
scholarship
एटा। छात्र छात्राओं ने छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन तो कर दिए। मगर विद्यालयों की ओर से उन आवेदनों की अभी तक फीडिंग नहीं कराई गई है। आवेदनों की फीडिंग न होने की वजह से सभी मामले लंबित हैं, जबकि शासन ने छात्रवृत्ति आवेदनकर्ताओं के खाते में स्थानांतरण करने की तारीख तक निर्धारित कर दी है। ऐसी स्थिति में विद्यालयों की ओर से बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा जिले के 5907 छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने कक्षा नौ और दसवीं के छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति 30 अक्तूबर तक उनके खाते में पहुंचने तथा कक्षा 11 और 12 के साथ साथ स्नातक व परास्नातक कक्षाओं के नवीनीकरण वाले छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति 16 नवंबर तक लाभार्थियों के खाते में पहुंचाने की बात कही है। जिसके तहत वर्ष 2018-19 के सामान्य और एससी के 19118 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। जबकि आवेदन 25020 छात्र छात्राओं ने किया था। मगर विद्यालयों की उदासीनता के चलते अभी तक 5907 छात्र छात्राओं के आवेदनों की फीडिंग नहीं की गई है। जिसकी वजह से वह समाज कल्याण विभाग के यहां मामले लंबित दिखाए जा रहे हैं। अगर जल्द फीडिंग़ नहीं हुई तो यह 5907 छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

लाभार्थियों की घट गई संख्या
वर्ष 2017-18 में छात्रवृत्ति को आवेदन करने वालों की संख्या 27 हजार 723 थी, जिनमें से 24 हजार 455 छात्र छात्राओं का ही छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिला था। जबकि इस वर्ष छात्रवृत्ति का लाभ मात्र 19 हजार 118 छात्र छात्राओं को ही मिलेगा। इस लिहाज से चालू वित्तीय वर्ष में 5337 कम छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे प्रदेश से 72 छात्रों ने किया है आवेदन
एटा जिले के 72 छात्र छात्राएं दूसरे जिलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्होंने छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया है। मगर एक भी विद्यालय ने अभी तक एक भी छात्र की फीडिंग नहीं की है। इससे अभी तक सभी 72 के 72 छात्र छात्राओं के आवेदन लंबित हैं। इनमें पांच छात्र छात्राएं एससी तथा 69 सामान्य जाति के शामिल है।

- आंकड़ों पर नजर
25020 ने जिले में किया है छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
19118 आवेदनकर्ताओं की विद्यालयों की ओर से की गई फीडिंग
5907 आवेदन अभी तक पड़े हैं लंबित
5337 कम छात्र छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ
72 दूसरे प्रदेश के पढ़ रहे छात्र छात्राओं ने किया है आवेदन

कक्षा नौ और दसवीं के छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति 30 अक्तूबर तक उनके खाते में स्थानांतरण हो जाएगी। जबकि कक्षा ग्यारह और बारहवीं के साथ स्नातक, परास्नातक के नवीनीकरण वाले छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति 16 नवंबर तक उनके खाते में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं जिन विद्यालयों ने अभी तक आवेदन फीड नहीं किए है। वह अतिशीघ्र छात्र छात्राओं के डाटा को फीड करने का काम करें। जिससे सभी पात्रों को योजना का लाभ मिल सके।
एसपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed