{"_id":"5b9013e8867a557eb1674f65","slug":"41536168936-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिले में पिछले दिनों से चल रही बाढ़ की आपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां जिलाधिकारी को अपने सचिव के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों की मदद के निर्देश भी दिए।
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी सचिव ने जिलाधिकारी आरपी सिंह से टेलीफोन पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा है। मुख्यमंत्री फर्रुखाबाद जाते समय पटियाली इलाके में हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन चौकन्ना हो गया। जिलाधिकारी ने पटियाली के एसडीएम को इस संबंध में निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण क्षेत्र में किया है और सचिव के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा
कासगंज। पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौरा किया। उन्होंने सहवाजपुर, उलाईखेड़ा, ग्रामखेड़ा, अजीतनगर, बमनपुरा में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी जिले का हवाई दौरा किया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितब लोगों को मदद के निर्देश दिए हैं।