{"_id":"5b9013e1867a5501370ee9f6","slug":"41536168929-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र फैक्ट्री चला रहे चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र फैक्ट्री चला रहे चार गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र फैक्ट्री चला रहे चार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रेलवे के खंडहर पड़े आवास में पुलिस ने छापा मारकर यहां चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। स्वाट टीम और अवागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने चार लोगों को 13 तमंचे, एक पिस्टल एवं हथियार तैयार करने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने वाली पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के वीर नगर रेलवे स्टेशन के पास खंडहर पड़े रेलवे के भवन में हथियार तस्कर अवैध शस्त्र तैयार कर रहे थे। इसकी जानकारी किसी तरह से अवागढ़ पुलिस को लग गई। इस पर अवागढ़ पुलिस ने स्वाट टीम, सर्विलांस टीम के साथ मिलकर मौके पर छापामार कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने कल्लन पुत्र बाबूराम, नबाव अली पुत्र जफर अली निवासी परौली सुहागपुर जैथरा, हरेंद्र उर्फ रवि पुत्र राजाराम निवासी गिदौली पोरसा मुरैना मध्य प्रदेश और कल्लू उर्फ सतेंद्र सिंह पुत्र दर्शनसिंह निवासी रैपुरा भदौरिया थाना पिनाहट आगरा को पकड़ लिया। प्रेसवार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दस तैयार, तीन अधबने तमंचे एवं एक पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही पुलिस को मौके से भारी मात्रा में असलाह बनाने के उपकरण भी मिले है।
मध्यप्रदेश तक थी तमंचो की सप्लाई
एटा। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए असलाह तस्कर तैयार होने वाले हथियारों की सप्लाई मध्यप्रदेश, राजस्थान तक करते थे। एक तमंचा को तस्कर पांच से दस हजार रुपये तक में बेचते है।