{"_id":"5b8be41042c792464d1bc3e3","slug":"41535894544-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का धरना अब तिकोनिया पार्क में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का धरना अब तिकोनिया पार्क में
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी का चार सितंबर को जिला अस्पताल परिसर में होने वाला धरना अब तिकोनिया पार्क में होगा। धरने की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक तीन सितंबर को सुबह 10 बजे आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर बुलाई गई है। बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं जिला अस्पताल में व्याप्त समस्याओं के विरोध में होने वाले धरने पर चर्चा की जाएगी। धरने में चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ता शामिल होंगे। सांसद तेजप्रताप यादव धरने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
बैठक में 12 सितंबर को जिले में आने वाली साइकिल रैली पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय, प्रजातंत्र और देश बचाओ साइकिल यात्रा 12 सितंबर को सुबह नौ बजे नवीगंज पहुुंचेगी। बेवर, भोगांव होते हुए साइकिल यात्रा सपा कार्यालय के निकट शौर्य पैलेस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 13 सितंबर को सुबह नौ बजे सांसद तेजप्रताप सिंह यादव जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना करेंगे। सपा कार्यालय से करहल होते हुए सैफई तक 40 किलोमीटर तक सांसद स्वयं भी साइकिल यात्रियों के साथ साइकिल चलाएंगे।