{"_id":"5b06f7a74f1c1b946e8b467d","slug":"41527183271-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Updated Thu, 24 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
ganga snan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासंगज/सोरों।
दशहरा पर्व पर गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। मंदिरों पर पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी गई। श्रद्धालुओं ने साधु संतों को दान कर पुण्य लिया। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारे लगाए।
श्रद्धालु कछला गंगा घाट, लहरा गंगा घाट, कादरगंज घाट, हरि की पैड़ी घाट के पवित्र जल में गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने घर परिवार में सुख शांति की कामना की। साथ ही आत्मशांति के लिए तीर्थ पुरोहितों से पूजा पाठ करा कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की आरती उतार कर प्रसाद चढ़ाया। सुबह ब्रहम मुहूर्त से ही गंगा घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। शाम तक गंगा घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। राजस्थान,एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा आदि प्रांतों के अलावा यूपी के कई स्थानों के हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पालिका प्रशासन व धर्मप्रेमियों द्वारा जगह जगह प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने का काम किया गया। तीर्थनगरी के वराह मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, रघुनाथ, लड्डू वाले बालाजी, योगेश्वर, पंचमहाशक्ति, मानस मंदिर, 84 घंटे वाली माता मंदिरों पर दर्शन के लिए भीड़ जमा रही।