फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   युवक को गोली मारी, घायल

युवक को गोली मारी, घायल

Fri, 04 May 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
युवक को गोली मारी, घायल
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
एटा। प्रेम प्रसंग में बाधक बनने के शक पर दबंग ने युवक को मारपीट कर गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। मामले में घायल के परिजनों ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम निवासी पुष्पेंद्र का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग है। कुछ दिन पहले पुष्पेंद्र को लड़की से मिलते समय मंजीत पुत्र सतीश बाबू ने देख लिया। तभी से पुष्पेंद्र उससे रंजिश मानने लगा और उसे प्रेम प्रसंग में बाधक समझने लगा। गुरुवार देर शाम पुष्पेंद्र सहित अन्य लोगों ने मंजीत के साथ गालीगलौज करते हुए पथराव कर दिया और गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली उसके पैर में लगी। जानकारी पर परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed