{"_id":"5ab510694f1c1bc3758b7057","slug":"41521815657-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदेव बरौली के लिए बनेगी नई हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदेव बरौली के लिए बनेगी नई हाईटेंशन लाइन
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बलदेव व बरौली इलाके के गांवों को अब देहात के रोस्टर के हिसाब से भरपूर बिजली दी जाएगी। इसके लिए बलदेव व बरौली बिजलीघर के लिए नई पारेषण लाइन बनाई जाएगी। लखनऊ से आए मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता ने दोनों बिजलीघरों का निरीक्षण किया।
लखनऊ से आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ के मुख्य अभियंता अंशुमान और एक्सईएन रोहित सारस्वत ने एसई देहात विनोद कुमार गंगवार और पारेषण के एक्सईएन राजेश के साथ 220 केवी गोकुल बिजलीघर का निरीक्षण किया। इसके बाद से सर्वाधिक समस्याओं वाले बलदेव व बरौली बिजलीघर पहुंचे। वहां बिजलीघरों को पर्याप्त बिजली न मिल पाने की जानकारी पर दोनों बिजलीघरों को नई पारेषण लाइन से बिजली देने को कहा।
साथ ही बलदेव व बरौली क्षेत्र में पांच नए फीडर लाइन बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद होलीगेट, द्वारिकाधीश व आसपास इलाके में 40 करोड़ से होने वाले अंडरग्राउंड लाइन बनाने के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सईएन प्रथम अरविंद कुमार पांडेय, एसडीओ सचिन शर्मा व अन्य बिजली अफसर साथ रहे।
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन
प्रदेश के पांच महानगरों में बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में बिजली कर्मियों ने सायं को काम बंद कर प्रदर्शन किया। कैंट स्थित बिजली कार्यालय पर एसई शहर राघवेंद्र सिंह व एसई देहात विनोद कुमार, सुबोध कुमार शर्मा के नेतृत्व में दोपहर तीन से पांच बजे तक काम बंद कर विरोध जताया। इस दौरान वाराणसी, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर व मेरठ में बिजली वितरण को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में नारेबाजी की गई और विचार व्यक्त किए।